व्यापार

एआईप्लस स्मार्टफोन ने प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 में पेश किया नया नोवा 2 पॉवर

New Delhi। एआईप्लस स्मार्टफोन ने अपनी नोवा 2 सीरीज में नया नोवा 2 पॉवर पेश किया है। इसे प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 के जरिए सामने लाया गया है, जिसमें फोन के डिजाइन, रंग और चिपसेट की जानकारी मार्केट में आने से पहले ही साझा की गई है। इस प्रोग्राम के तहत रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट्स, टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले लोगों और एथिकल हैकर्स को नोवा 2 पॉवर को खुद इस्तेमाल कर परखने का मौका दिया जा रहा है।

प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू के पहले एडिशन में 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे। अब ओपन रिव्यू 2.0 में पहली बार एथिकल हैकर्स को भी शामिल किया गया है। इसके जरिए एआईप्लस स्मार्टफोन का उद्देश्य फोन ग्राहकों तक पहुँचने से पहले ही उसे अलग-अलग स्तर पर परखने और ट्रांसपेरेंसी के जरिए भरोसा बढ़ाने का है।

नोवा 2 पॉवर के साथ एआईप्लस स्मार्टफोन दो खास बातों पर फोकस कर रहा है, ऐसी डिजाइन, जो आकर्षित करे और ऐसा पॉवर, जो लंबे समय तक साथ दे।” फोन का डिजाइन दो अलग-अलग डुअल कलर फ्यूजन फिनिश में आता है। गोल्डन ब्लू फ्यूजन में म्यूटेड गोल्ड और डीप नेवी ब्लू का फ्लूइड ग्रेडिएंट है, जो हल्के गोल्डन शेड से धीरे-धीरे गहरे और बोल्ड रंग में बदलता है। वहीं, ब्लू फ्यूजन में कूल ओशन ब्लू से ब्राइट सनसेट ऑरेंज तक का कलर ट्रांजिशन देखने को मिलता है, जो फोन को यंग और ज्यादा एक्सप्रेसिव लुक देता है।

नोवा 2 पॉवर में रंगों को सिर्फ फोन की बाहरी खूबसूरती तक सीमित नहीं रखा गया है। अलग-अलग रंगों को एक फ्लोइंग फिनिश में मिलाकर फोन को एक अलग और आसानी से पहचानी जाने वाली पहचान दी गई है। यह डिजाइन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो स्मार्टफोन को सिर्फ टेक्नोलॉजी का डिवाइस नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल स्टाइल का हिस्सा भी मानते हैं।

नोवा 2 पॉवर में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है, जो 6एनएम प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और पॉवर एफिशिएंसी के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

एआई प्लस स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस के फाउंडर, माधव शेठ ने कहा, नोवा 2 पॉवर नोवा सीरीज का अगला कदम है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एक अलग डिजाइन पहचान को जोड़ा गया है। डाइमेंसिटी 7100 फोन को मजबूत परफॉर्मेंस देता है, जबकि हमारे नए कलर फ्यूजन फिनिश इसे सिर्फ स्पेसिफिकेशंस से आगे एक अलग पहचान देते हैं। लेकिन, हमारा मानना है कि किसी प्रोडक्ट को ग्राहकों का भरोसा चाहने से पहले उसे खुद को साबित करना चाहिए। प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 के जरिए हम नोवा 2 पॉवर को ग्राहकों तक पहुँचने से पहले ही अलग-अलग स्तर पर परखने का मौका दे रहे हैं।

प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 के तहत प्रतिभागियों को नोवा 2 पॉवर को पहले ही इस्तेमाल करने और इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के साथ पूरे यूजर एक्सपीरियंस को स्वतंत्र रूप से परखने का मौका मिलेगा। इस पूरी प्रक्रिया में कोई तय स्क्रिप्ट नहीं होगी और प्रतिभागियों से किसी तरह के पॉजिटिव रिव्यू की उम्मीद नहीं की जाएगी। नोवा 2 पॉवर एनएक्सटीक्वांटम ओएस पर चलता है, जो एआईप्लस स्मार्टफोन का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके साथ नोवा सीरीज को बेहतर परफॉर्मेंस और डिजाइन पर फोकस करते हुए आगे बढ़ाया गया है। नोवा 2 पॉवर के बारे में बाकी जानकारी, जिसमें इसके अतिरिक्त स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता शामिल हैं, ग्राहकों के लिए लॉन्च के करीब साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button