देश

जलती चिता कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया !

के रविदादा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्मशान घाट पर जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उज्जैन के प्रसिद्ध चक्रतीर्थ श्मशान घाट की है।
गिरफ्तार की गई आरोपी का नाम काली उर्फ नंद गिरी (कलीनंदा गिरी) है। वह खुद को किन्नर अखाड़े से जुड़ी महामंडलेश्वर और अघोरी तांत्रिक बताती है। आरोपी ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक 1.27 मिनट का वीभत्स वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह हाथ में तलवार लेकर जलती चिता के पास तांत्रिक क्रियाएं करती, अपने शरीर पर चिता की भस्म लगाती और फिर चिता से इंसानी मांस निकालकर खाते हुए “यह बहुत टेस्टी है” कहती नजर आ रही थी।

इस प्रकार का वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन के संत समाज, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया। संतों ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए कहा कि अघोर परंपरा की अपनी मर्यादाएं होती हैं और ऐसी क्रियाओं का सार्वजनिक प्रदर्शन सनातन धर्म और परंपराओं का अपमान है। पुलिस की कार्रवाई से ठीक पहले आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने पुलिस और विरोध करने वालों को खुली चुनौती दी थी और उन्हें खत्म करने की धमकी भी दी थी।
काल भैरव घाट के एक तांत्रिक विष्णु नाथ की शिकायत पर उज्जैन की जीवाजीगंज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी काली उर्फ नंद गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301 (शव या श्मशान स्थल का अपमान/अनादर करना) और आर्म्स एक्ट (तलवार लहराने के कारण) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को मांस के हवालात हवा खिला रही है ।

इस घटना के बाद विभिन्न धार्मिक समूहों और संत समाज द्वारा सार्वजनिक रूप से ऐसे प्रदर्शनों की निंदा की गई है और नियमों के पालन पर चर्चा शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button