सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित की गई कार्यक्रमों की श्रृंखला

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय गोपेश्वर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय में एक दीया राष्ट्र के नाम,मेरे सपनों के भारत की थीम पर आधारित निबंध,सेवा के रंग- राष्ट्र के संग,फिट इंडिया और विकसित भारत का संकल्प विषय पर निबंध की प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों को सम्पन्न करने में राष्ट्रीय सेवा योजना,नेशनल कैडेट कोर,रोवर रेंजर्स, नमामी गंगे, शारीरिक शिक्षा एवं यूथ रेडक्रॉस के विभाग प्रभारियों एवं स्वयंसेवियों ने सक्रिय योगदान दिया। 14 अक्टूबर को आयोजित भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष विनोद कनवासी व सतेंद्र असवाल रहे।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री रावत ने कहा कि युवाओं को भारत को विकसित बनाने के लिए संकल्पबद्ध होना होगा और युवा राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाए।
कार्यक्रम के नोडल डॉ मनीष कुमार मिश्रा ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत हुए कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ दिगपाल सिंह कंडारी ने अतिथियों को आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारियों, निर्णायक मंडल एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद दिया। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों में मंजेश नेगी ने प्रथम,विपिन सिंह ने द्वितीय एवं मनीषा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ चंदा द्वारा किया एवं निर्णायक मंडल में डॉ गुंजन,डॉ चंद्रेश एवं डॉ अनीता ने सहयोग किया। इस अवसर पर नमामि गंगे के संयोजक डा सबज सैनी और यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ कुलदीप नेगी सहित डॉ विधि ढौंडियाल, डॉ कृतिका बोरा, डॉ जोगेंद्र एवं गीता कन्याल उपस्थित रहे।



