उत्तराखण्डराज्य

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर कालिदास रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने 151 नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से सामूहिक कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। उन्होंने कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि एवं महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवशाली परंपरा रही है और कन्या पूजन इसी परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना करने के साथ ही नारी के सम्मान और उसके महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। मंत्री जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भावना चौधरी, डॉ बबीता सहोत्रा, पूर्व पार्षद सत्येंद्र नाथ, दीपक बहुखंडी, ओम प्रकाश बवाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button