उत्तराखण्डराज्य

एल टी अभ्यर्थियों का धरना 62वें दिन भी जारी

अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर
देहरादून । निदेशालय में धरने बैठे चयनित अभ्यर्थियों का धरना आज 60वें दिन भी जारी रहा, अभ्यर्थियों की मांग है कि विभाग व आयोग शीघ्र ही अर्जेंसी फाइल कर माननीय न्यायालय से महाधिवक्ता जी से उचित पैरवी करवा के नियुक्ति प्रक्रिया बहाल कराएं व उन्हें नियुक्ति दें। यदि आयोग व विभाग ऐसा नहीं करती है तो अभ्यर्थियों की तरफ से आंदोलन को उग्र किया जाएगा और आमरण अनशन व पंचायती चुनाव में अपने परिवार सहित मतदान का भी बहिष्कार किया जाए गा। धरना देने वालों में गुरुदेव राणा,जगदीश रावत,विमल देवराडी,शैलेन्द्र,राहुल,नितिन, विकास मिश्रा,बलदेव, अनित जोशी,दिनेश रजवार,सुरभि,रिद्धि,शोभा, सौम्या, मोनिका राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button