उत्तराखण्डराज्य

एडवेंचर टूर एवं नेचर स्टडी कैंप 2026 का सफल आयोजन

चमोली : पी०एम० श्री राजकीय इंटर कॉलेज कुशरानी तल्ली, चमोली (गैरसैंण) के 10 छात्र-छात्राओं द्वारा 22 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक नीति क्षेत्र में एडवेंचर टूर एवं नेचर स्टडी कैंप 2026 का सफल आयोजन किया गया।
कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति अध्ययन, भौगोलिक पर्यावरण, पारितंत्र, वन्य जीव, सुगंधित एवं औषधीय पौधों, हिम क्षेत्र तथा विभिन्न प्राकृतिक संरचनाओं का गहन अध्ययन किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्व विख्यात श्रीमती गौरा देवी जी की तपस्थली रेणी गांव का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


इस अवसर पर आयोजित साहसिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ईशा, ललिता, कल्पना, कविता एवं चंद्रा ने रॉक क्लाइम्बिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी बहादुरी, आत्मविश्वास एवं साहस का प्रेरणादायक परिचय दिया।
विद्यार्थियों ने माउंटेनियरिंग की बारीकियां सीखीं तथा क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं से भी परिचित हुए। साथ ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में स्कीइंग का रोमांचक अनुभव भी प्राप्त किया।
कैंप का नेतृत्व मनीष बडोला द्वारा किया गया, जो ब्लॉक सचिव, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन हैं। एवं विद्यालय मै कनिष्ठ सहायक कार्यरत है कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button