व्यापार

वित्त वर्ष 27 के लिए आरओए गाइडेंस को बढ़ाकर किया गया 1.8प्रतिशत से 2.0प्रतिशत, पहली तिमाही में पैट रहा 317 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (बीएसई: 542904; एनएसई: यूजेजेआईवीएएनएसएफबी) ने आज जून 2026 में समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम की घोषणा की।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की कार्यकारी निदेशक, कैरोल फर्टाडो ने कहा, वैश्विक बाज़ार में जारी अनिश्चितताओं के बावजूद, घरेलू स्तर पर विभिन्न आर्थिक संकेतकों में स्थिरता नज़र आई है। आरबीआई ने संतुलित रुख के साथ अपनी नीतिगत रेपो दर को 5.25प्रतिशत पर बनाए रखा है, साथ ही, वित्त वर्ष 27 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.6प्रतिशत और पूरे साल के लिए महँगाई दर तय दायरे में यानि 5.1प्रतिशत रहने का अनुमान ज़ाहिर किया है। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि बैंकिंग क्षेत्र मज़बूत बना हुआ है, जिसमें ऋण की अच्छी माँग और स्थिर जमा हैं।
बैंक ने शाखा विस्तार के साथ विविधीकृत व्यवसाय में वृद्धि दर्ज की है, जिससे जून ’26 तक ब्रांच की संख्या 814 हो गई है। जमा में सालाना स्तर पर 24.6प्रतिशत / तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.4प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 48,129 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुँच गया। वहीं, सकल ऋण खाता 42,903 करोड़ रुपये पर पहुँच गया, जिसमें सालाना स्तर पर 28.9प्रतिशत / तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.5प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

तरलता की माकी वाली स्थिति में भी हमने सीडी अनुपात को लगभग 89प्रतिशत के सुकूनदेह स्तर पर बनाए रखा। बाज़ार की बदलती स्थिति के अनुसार, हमने अपने एएलएम लक्ष्यों के अनुरूप मुख्य श्रेणियों में दरों में बढ़ोतरी की। कासा जमा बढ़कर 12,930 करोड़ रुपये हो गया, जो साल-दर-साल के आधार पर 37.8प्रतिशत अधिक है। जमा ग्राहकों से जुड़ी पहलों में बढ़ोतरी हुई, जिसमें ‘आइवरी प्रोग्राम’ का उल्लेखनीय योगदान रहा। बेहतर बीमा क्रॉस-सेल, डिजिटल चैनलों के ज़रिए म्यूचुअल फंड अपनाने में बढ़ोतरी और आगामी सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और बेहतर बना रहे हैं।

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के दौरान सुरक्षित ऋण पोर्टफोलियो में ज़बरदस्त तेज़ी दर्ज हुई। यह सालाना स्तर पर 42.7प्रतिशत / तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 7.8प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 21,638 करोड़ रुपये पर पहुँच गया, जो सकल लोन बुक का 50.4प्रतिशत है। तिमाही आधार पर ऋण वितरण में 41.4प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 9,245 करोड़ रुपये हो गया। सूक्ष्म बैंकिंग पोर्टफोलियो पहली तिमाही में 16.8प्रतिशत बढ़कर 21,371 करोड़ रुपये हो गया; इसमें 99.68प्रतिशत की मज़बूत ‘बकेट एक्स’ संग्रह (कलेक्शन) दक्षता और 1.72 लाख नए ग्राहकों के जुड़ने से मदद मिली। वाहन ऋण और स्वर्ण ऋण पोर्टफोलियो 1,000 करोड़ के आँकड़े को पार कर गए।

किफायती आवास ऋण और सूक्ष्म मॉर्गेज समेत आवास ऋण 40.8प्रतिशत बढ़कर 11,210 करोड़ रुपये और एमएसएमई ऋण 54प्रतिशत बढ़कर 3,470 करोड़ रुपये हो गया। बैंक के स्तर पर परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है; जीएनपीए/एनएनपीएक घटकर क्रमशः 2.17प्रतिशत / 0.34प्रतिशत हो गया और प्रोविज़न कवरेज अनुपात बेहतर होकर 85प्रतिशत हो गया।
शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सुधर कर 8.5प्रतिशत हो गया (साल-दर-साल के आधार पर 80 आधार अंक की बढ़ोतरी), और एनआईआई रिकॉर्ड 1,186 करोड़ रुपये रहा। लागत के मुकाबले आय (कॉस्ट-टू-इनकम) का अनुपात बढ़कर 62.0प्रतिशत हो गया (साल-दर-साल 497 आधार अंकों की कमी), जिससे पीपीओपी रिकॉर्ड 548 करोड़ रुपये रहा। पैट 317 करोड़ रुपये रहा, जिसमें साल-दर-साल 206.7प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। आरओए 2.2प्रतिशत (साल-दर-साल 131 आधार अंक की बढ़ोतरी) और आरओई 18.2प्रतिशत (साल-दर-साल 1,145 आधार अंक की बढ़ोतरी) रहा।

अलग-अलग परिसंपत्ति उत्पादों में शानदार प्रदर्शन से वृहत-आर्थिक चुनौतियों का असर दूर हुआ है, जिससे वित्त वर्ष 27 में 25प्रतिशत परिसंपत्ति वृद्धि का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा और मज़बूत हुआ है। भविष्य में क्षमता बढ़ाने के लिए शाखा विस्तार, ब्रांडिंग की पहल और बेहतर टेक्नोलॉजी व एनालिटिक्स क्षमताओं में निवेश पहली तिमाही के आखिर में बढ़ना शुरू हुआ और पूरे वित्त वर्ष 27 तक जारी रहेगा। हालाँकि, ऐसे व्यय के शुरू होने में देरी और परिचालन दक्षता में लगातार सुधार की वजह से, वित्त वर्ष 27 में परिचालन व्यय औसत परिसंपत्ति का लगभग 6.4प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो पहले के अनुमान से कम है। परिसंपत्ति गुणवत्ता के रुझान उत्साहजनक बने हुए हैं। इस तिमाही के दौरान ऋण लागत 0.9प्रतिशत रही और परिसंपत्ति की गुणवत्ता बिगड़ने (स्लिपेज) की दर उम्मीद से कम रही। परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 27 के लिए ऋण लागत का अनुमान औसत कुल परिसंपत्ति के 0.9प्रतिशत–1.0प्रतिशत के बराबर कर दिया गया है। हमारे वित्त वर्ष 27 आरओए गाइडेंस को बढ़ाकर 1.8प्रतिशत से 2.0प्रतिशत कर दिया गया है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के व्यावसायिक प्रदर्शन का सारांश- वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही

जमा
• जमा 48,129 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 24.6प्रतिशत / तिमाही आधार पर 5.4प्रतिशत की बढ़ोतरी
• कासा 12,930 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 37.8प्रतिशत की बढ़ोतरी, कासा रेशियो 26.9प्रतिशत
• वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के लिए फंड की लागत 6.9प्रतिशत, सालाना आधार पर 71 आधार अंक / तिमाही आधार पर 11 आधार अंक की कमी

परिसंपत्ति
• सकल लोन बुक 42,903 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 28.9प्रतिशत / तिमाही आधार पर 5.5प्रतिशत की बढ़ोतरी
• सिक्योर्ड बुक 21,638 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 42.7प्रतिशत / तिमाही आधार पर 7.8प्रतिशत की बढ़ोतरी और बुक हिस्सेदारी 50.4प्रतिशत
• नए व्यवसाय- स्वर्ण एवं वाहन ऋण अब क्रमशः 1,020 करोड़ रुपये और 1,036 करोड़ रुपये हैं
• पहली तिमाही के दौरान सबसे अधिक ऋण वितरण 9,245 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 41.4प्रतिशत की बढ़ोतरी

संग्रह और परिसंपत्ति गुणवत्ता
• जोखिम वाला पोर्टफोलियो (पीएआर) जून 2026 में 3.58प्रतिशत, जबकि जून 2025 में 4.81प्रतिशत रहा
• जीएनपीए / एनएनपीए में तिमाही-दर-तिमाही सुधार, जून 2026 में 2.17प्रतिशत / 0.34प्रतिशत जो मार्च 2026 में 2.27प्रतिशत / 0.43प्रतिशत
• प्रोविज़न कवरेज अनुपात जून 2026 में 85प्रतिशत, जो जून 2025 में 73प्रतिशत और मार्च 2026 में 81प्रतिशत था
• वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के लिए स्थिर माइक्रो बैंकिंग बकेट-एक्स कलेक्शन एफिशिएंसी 99.68प्रतिशत

वित्तीय जानकारी
• अब तक का सबसे ज़्यादा तिमाही एनआईआई 1,186 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 38.6प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में एनआईएम 8.5प्रतिशत
• वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के लिए लागत के मुकाबले आय 62.0प्रतिशत, इसमें 497 आधार अंक का सुधार हुआ वित्त वर्ष ’26 की

पहली तिमाही में 67.0प्रतिशत
• सबसे अधिक तिमाही पीपीओपी 548 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 52.0प्रतिशत अधिक है
• वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में पैट 317 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 206.7प्रतिशत अधिक है
• वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में आरओए 2.2प्रतिशत रहा (सालाना स्तर पर 131 अंकों की बढ़ोतरी) और आरओई 18.2प्रतिशत रहा (सालाना स्तर पर 1,145 अंकों की बढ़ोतरी)

पूँजी और तरलता
• पूँजी तरलता अनुपात 20.36प्रतिशत रहा
• वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के लिए औसत एलसीआर 132प्रतिशत के साथ तरलता मज़बूत रही

 

Related Articles

Back to top button