देशव्यापार

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की 5 लाख से अधिक मोटरसाईकलें बिकीं

नई दिल्ली। मिडसाईज़ मोटरसाईकल सेगमेंट (250सीसी-750सीसी) सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड की कंपैक्ट और स्टाईलिश रोडस्टर, हंटर 350 की 500,00 से अधिक मोटरसाईकलें बिक चुकी हैं। रॉयल एनफील्ड ने 2022 में अपनी हंटर मोटरसाईकल बाजार में उतारी थी, जिसके बाद यह इसके सबसे ज्यादा बिकने वाले मोटरसाईकल मॉडलों में शामिल हो गई। आज दुनिया में इसके 5 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहक हैं।
यादविंदर सिंह गुलेरिया, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, रॉयल एनफील्ड ने कहा हंटर 350 ने शहरी और डायनामिक वातावरण में राईडिंग के मायने ही बदल दिए हैं। इतने कम समय में 500,000 मोटरसाईकलों की सेल का आँकड़ा छूने की उपलब्धि हंटर 350 के प्रति ग्राहकों के प्रेम और विश्वास का प्रमाण है। हंटर 350 ने अपने महत्वाकांक्षी राईडर्स के लगातार बढ़ते हुए और जीवंत समुदाय के साथ बाजार में हलचल मचा दी है। हम अपने सभी ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं, जो हमें खोज, स्वयं की अभिव्यक्ति, और राईडिंग की प्रेरणा देने वाली मोटरसाईकल बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button