उत्तराखण्डराज्य

देहरादून में दशहरा मेले की तैयारियों जोरों पर

परेड ग्राउंड में धू-धू कर जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण
देहरादून। देश भर में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। क्योंकि दशहरा पर्व आने में महज दो से तीन दिन का ही वक्त बचा है, जिसके चलते तमाम जगहों पर लगाए जाने वाले दशहरे मेले को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है। उत्तराखंड में भी तमाम जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है।
देहरादून के परेड ग्राउंड में इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला लगा दिया गया है। साथ ही 70 और 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाया जा रहा है। देहरादून में हर साल बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस साल भी परेड ग्राउंड को भव्य रूप से दशहरा मेला के लिए तैयार किया जा रहा है।
मुख्य रूप से रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाने के साथ ही रावण की लंका भी तैयार की जा रही है। दशहरा पर्व पर लंका दहन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी तमाम इंतेजामत किया जा रहे हैं। हर साल दशहरा मेला के दौरान परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई बार अव्यवस्थाएं भी होती हैं, जिसके चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button