पैठाणी से आई होल्यारों ने होली के गीतों से जमाया खूब रंग

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
अबीर गुलाल उड़ाकर मनाया होली का जश्न
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की ओर से नई पहल करते हुए भाई चारा एवं आपस में सौहार्द बढ़ाने के लिए होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी देर तक गाना बजाने के साथ ही खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। नगर पंचायत के पार्किंग स्थल पर हुए कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में आम के साथ खास लोग भी शामिल हुए।
नपं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी की पहल पर नगर पंचायत की ओर से आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए नपं अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में हमेशा ही आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है। स्थानीय लोग सभी धर्माे के त्योहारों को आपसी सामजस्य के साथ मनाते आये हैं। उन्होंने सभी को होली सदभावना से खेलने की अपील की। कार्यक्रम में पौड़ी के पैठाणी से आई होल्यारों की टीम ने होली के गीतों की प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। संचालन गंगाराम सकलानी ने किया। इस अवसर पर नपं के सभासद विक्की आनन्द सजवाण, उमा कैन्तुरा, कपूरी देवी, अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चन्द्रा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, हर्षवर्धन बेंजवाल, श्रीनन्द जमलोकी, रामचन्द्र गोस्वामी, केदारनाथ दास सेवा मंडल के चन्द्र सिंह नेगी, परविन्दर रावत, जितेन्द्र रावत, रोबिन चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, पूर्व अध्यक्ष मोहन रौतेला, कुंवर लाल आर्य, दमयंती भट्ट, माधुरी नेगी, सर्वेश्वरी गुसाईं, ताजबर खत्री, दिगम्बर गुसाईं, वीपी बमोला, अंकित रावत सहित नपं के सभी कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
रुद्रप्रयाग पहुंचे पौड़ी जनपद के पैठाणी गांव के युवाओं की टोली ने मुख्य बाजार सहित अनेक स्थानों पर होली के गीत सुनाए। बृज की होली के साथ ही कृष्ण से जुड़े गीतों को गाकर लोगों का दिल जीत लिया। यह दल चमोली के साथ ही रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि होकर गुरुवार को रुद्रप्रयाग पहुंचा। ढोलक, हारमोनियम सहित अनेक वाद्य यंत्रों के साथ होल्यार टोली ऐसा रंग जमा रही है कि लोग कुछ देर उन्हीं के साथ नृत्य करने को मजबूर हो रहे हैं।