उत्तराखण्डदेशराज्य

देश के लिए गौरव का समय, भारतीय मेडटेक स्टार्ट-अप को न्यूयॉर्क के नास्दाक पर किया गया सूचीबद्ध  

New Delhi : विश्वस्तरीय मंच पर भारतीय मेडिकल टेक्नोलॉजी को नया आयाम देते हुए स्वदेशी एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का निर्माता एसएस इनोवेशन्स आज न्यूयॉर्क सिटी में नास्दाक मार्केट साईट के साथ जुड़ गया है। कंपनी के शेयर्स को टिकर सिंबल ‘एसएसआईआई’ के तहत सूचीबद्ध किया गया है।
कार्यक्रम का नेतृत्व एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल के संस्थापक, चेयरमैन एवं सीईओ डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ कंपनी की मैनेजमेंट टीम, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य, मुख्य सलाहकार और विशेष अतिथि भी मौजूद रहे। यह उपलब्धि भारत के लिए गौरव का पल है, जो आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी में देश के बढ़ते नेतृत्व तथा भारतीय मूल के स्वास्थ्यसेवा समाधानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही लोकप्रियता की पुष्टि करती है।

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल ने अपने चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित एवं पेटेंटेड एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम के साथ उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसे देश भर की 75 लोकेशनों में 80 अस्पतालों में इंस्टॉल किया जा चुका है। कंपनी ने नेपाल, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, फिलीपीन्स, इंडोनेशिया, श्रीलंका और युक्रेन में अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी भी स्थापित की है। 100 से अधिक सर्जिकल प्रक्रियाओं में 4000 से अधिक रोबोटिक सर्जरियों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद एसएसआई मंत्रा ने किफ़ायती एवं आधुनिक रोबोटिक सर्जरी को बड़ी संख्या में मरीज़ों तक पहुंचाया है। आने वाले समय मेंयूरोप और यूएस में विस्तार की योजनाओं के साथ एसएस इनोवेशन्स ने मेडिकल रोबोटिक्स के क्षेत्र में अपने आप को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित कर लिया है तथा दुनिया भर में हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी  को आकार देने में भारत की भूमिका को मजबूत बनाया है।
एवएस इनोवेशन्स को नासदाक पर सूचीबद्ध किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए संस्थापक, चेयरमैन एवं सीईओ डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, ‘आज का यह आयोजन एसएस इंटरनेशनल में सभी के लिए गर्व का अवसर है, हम अप्रैल 2025 में नास्दाक पर सफल लिस्टिंग का जश्न मना रहे हैं। यह उपलब्धि एसएसआई मंत्रा के विकास में हमारी टीम के समर्पण को दर्शाती है। इस आधुनिक, किफ़ायती एवं विश्वस्तरीय रोबोटिक सिस्टम को भारत में डिज़ाइन और निर्मित किया गया है।

Related Articles

Back to top button