उत्तराखण्डराज्य

मुस्लिम के क्रेशर पर किशोरी से रेप कर हत्या

हिन्दू संगठनों ने घेरी कोतवाली, चार युवक हिरासत में लिए

Dehradun : सुसवा नदी के पास कुड़कावला में स्थित क्रेशर में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला आया है। घटना में मुस्लिम क्रेशर मालिक की भी संलिप्ता का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठनों ने डोईवाला कोतवाली का घेराव करके कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि रेप के बाद हत्या की गई। जिस क्रेशर में घटना हुई है उसका मालिक अब्दुल हमीद है। जो बड़ा इलाके का रसूखदार है। खबर लिखे जाने तक देर रात हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और कोतवाली का घेराव जारी था।

पुलिस के मुताबिक सुसवा नदी के पास कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिग लड़की के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि वहां काम करने वाले चार लड़कों ने कूड़ा बीनने वाली दो लड़कियों को प्लॉट से छोटा-मोटा लोहा उठाते रोक लिया था। जिनमें से एक लड़की वहां से भाग निकली। दूसरी को उन्होंने कमरे में बंद कर दिया। पुलिस का दावा है कि मौके पर पहुंचने से पहले उस लड़की ने कमरे में फंदा लगा लिया। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। जिसे कुछ फुटेज प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि रेप के बाद नाबालिग की हत्या की गई, जिसमें क्रेशर मालिक की भी संलिप्तता है।

घटनास्थल किया सील

पुलिस ने बताया गया कि घटनास्थल को सील किया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करने/क्रेशर को सील करने के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी गई है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button