उत्तराखण्डराज्य
सुमन फिर खिल जाओ…

सुमन फिर खिल जाओ
चमन को फिर महकावो
अन्याय और शोषण मिटाने
फिर से धारा पर आ जाओ ।
रंग बदला ढंग वही है
अपना अपना सब सही है
आके ये दुर्गंध मिटा दो
खिल कर नई सुगंध फैला दो ।
अन्तिम ज्ञान त्याग बता दो
समय रहते सबको चेता दो
नपकर बिकते पहाड़ बचा लो
आवो फिर अलख जला दो ।
सुमन सौरभ नया रच डालो
गढ़ सेवा का संघ बना दो
हम सबको ज्ञान कर्तव्य का
मातृभूमि का प्यार दिखा दो ।
हर घर सुमन खिल जाए
सुमन के आदर्श मन छायें
मातृभूमि बगिया बन जायें
धरती पर मानवता मुस्करायें ।
!____________!
अमर बलिदानी टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के बलिदान दिवस पर सादर श्रद्धांजलि व नमन ।



