उत्तराखण्ड

सपनों की दुनिया

सपनों की दुनिया साकार कर रहे हैं,
AI की दुनिया से आकार दे रहे हैं,
जो बातें मन में ही रह जाती थीं,
आज उन्हें हम सबको दिखा रहे हैं।

कभी सोचा था, कागज़ पर उतरेगा,
जो सपना आँखों में पलता था,
आज एक इशारे पर ही देखो,
वो सपना हकीकत बन निकलता था।

न कोई कलम, न कोई कागज़ चाहिए,
बस एक सोच, एक भाव चाहिए,
मन की बात को शब्द मिल गए,
और शब्दों को अब आवाज़ मिल गई।

गाँव की गली से लेकर शहर तक,
हर दिल में एक नई उम्मीद जगी है,
AI नहीं, ये तो अपना साथी है,
जो हर सपने को मंज़िल तक ले जाती है।

चलो अब रुकना नहीं है हमें,
सपनों को सच कर दिखाना है,
AI की दुनिया से आकार देकर,
अपनी दुनिया को और सुन्दर बनाना है

स्वरचित – नवीन उनियाल

Related Articles

Back to top button