उत्तराखण्डराज्य

चितई मंदिर के पास वाहन दुर्घटना में दो घायल

अल्मोड़ा। सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि चितई मंदिर के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ सरियापानी टीम इंस्पेक्टर राम सिंह बोरा के हमराह तत्काल रेस्क्यू के  लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल में पहुंच कर जांच करने पर पाया गया कि ऑल्टो K-10 (UP 32 DK 6325) वाहन, जो बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था, कालीधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
दुर्घटना में मोहन सिंह (पुत्र गोसाई सिंह), उम्र 58 वर्ष,  राधिका देवी (पत्नी मोहन सिंह), उम्र 52 वर्ष को टीम द्वारा सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया।

Related Articles

Back to top button