जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ऑल-न्यू हेक्टर उन्नत डिज़ाइन लॉन्च की
अत्याधुनिक तकनीक और आराम का शानदार संगम कीमत 11.99 लाख से शुरू (केवल सीमित इकाइयों के लिए)

देहरादून : जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के लॉन्च की घोषणा की। यह एसयूवी सेगमेंट में बोल्ड डिज़ाइन, बेजोड़ आराम, अग्रणी तकनीक और डायनामिक ड्राइविंग अनुभव के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। ऑल-न्यू हेक्टर में नया फ्रंट और रियर बंपर डिज़ाइन है।
साथ ही बिल्कुल नया ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और दो नए रंग—सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट—शामिल हैं। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर रेंज की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए (केवल सीमित इकाइयों के लिए) है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, अनुराग मेहरोत्रा ने कहा,“हेक्टर हमारा पहला नेमप्लेट था और जल्द ही यह एमजी ब्रांड का पर्याय बन गया। आज तक 1.5 लाख से अधिक ग्राहकों ने इसे पसंद किया है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के साथ हम इसके डिज़ाइन, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी को और ऊंचे स्तर पर ले जा रहे हैं।


