आईटी चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक खेलकूद दिवस ऊर्जा और उत्साह के साथ मनाया गया

देहरादून, संवाददाता। आईटी चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक खेलकूद दिवस ऊर्जा और उत्साह के साथ मनाया गया । प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की वाईस चेयरमैन राज्यमंत्री, मधु भट्ट, विशिष्ट अतिथि उमा संस्था अध्यक्ष साधना शर्मा, वैज्ञानिक डॉ० संजीव शर्मा, रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा, तथा प्रधानाचार्य डॉ० मधु रॉय ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं द्वारा जोश और उमंग के साथ भाग लेते हुए विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत करने के साथ ही समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया गया। बच्चों के अभिभावकों के लिए महिला म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता की विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

साथ ही भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता के द्रोण शाखा के विजेता आईटी चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों को अध्यक्ष यामा शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ आर डी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरूणा चावला व मधु मारवाह तथा सोचिए डॉ अनिल वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विशेष सम्मान के तहत् समाजसेवी रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान करने के लिए आई टी चिल्ड्रन एकेडमी अवार्ड -2025 से सम्मानित किया गया।

छात्र – छात्राओं तथा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मधु भट्ट ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने एकेडमी के निदेशक डॉ. बीबी रॉय, प्रधानाचार्य डॉ. मधु रॉय, डांस एकेडमी निदेशक दिव्यम रॉय तथा शिक्षकों द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के शारीरिक व मानसिक उत्थान के लिए सघन प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं इस अवसर पर डॉ. सरस्वती सिंह, सीनियर एडवोकेट अंजना साहनी आदि मौजूद रहे।




