उत्तराखण्ड

1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

देहरादून। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से आज महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा महानगर के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों की दिल्ली में उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर देशभर में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देहरादून महानगर के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और आम जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थपलियाल, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा,जिला अध्यक्ष संजय किशोर, मोहित उनियाल, संजय शर्मा, जिला प्रभारी विजय घनसोला, राजेंद्र शाह , संदीप चमोली, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, सुनील थपलियाल, रितेश जोशी, राजेश पुंढिर, सुष्यंत वोहरा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button