चिकित्सकों किया बमोथ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकासखंड पोखरी के न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय बमोथ में चिकित्सकों की टीम ने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 126 श्रमिकों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
शुक्रवार को बमोथ के पंचायत भवन में आयोजित श्रमिक स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 126 श्रमिकों व उनके परिजनों के आंख, ग्लुकोमा, कान, दांत, इसीजी सहित 44 प्रकार की जांच की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर, प्रीतम सिंह ठाकुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा आदि भी मौजूद रहे।
जिला समन्वयक बितेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत यह स्वास्थ्य कैंप सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 . 30 बजे तक संचालित किया गया। चिकित्सकों की टीम डॉ. रोहित शर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ की पूनम मैठाणी, ममता रावत, कविता, दीपशिखा नेगी, विरेन्द्र सिंह नेगी, राहुल कुमार कोठियाल व विजेन्द्र सिंह मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि शिविर तीन बजे तक था लेकिन अपनी स्वास्थ्य जांच के लिये आ रहे श्रमिकों की वजह से कैंप चार बजे तक भी चल सकता है।




