उत्तराखण्डराज्य

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर प्रदर्शन

हक के लिए सड़क पर उतरे बैंक कर्मचारी

देहरादून। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सोमवार को देश भर के राज्य के राजधानियों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांग उठाते प्रदर्शन किया। बैंको में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर यूएफबीयू दून यूनिट के संयोजक इन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रदर्शन के बाद सोमवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन केन्द्रीय नेतृत्व के कार्यक्रमानुसार सेंट्रल बैंक आफ इंडिया राजपुर रोड के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सभी घटकों के सदस्यों द्वारा अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सरकार और वित्त मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी लगाते हुए अपनी वेतन समझौते में सम्मिलित पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को शीघ्र लागू करने की अपील की।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक रावत के अनुसार यह प्रमुख मांग लंबे समय से केंद्र सरकार के पास लंबित है जो कि मार्च 2024 में हस्ताक्षरित वेतन समझौते के संयुक्त नोट में स्पष्ट रूप से स्वीकार की जा चुकी है। बैंकों में वर्क लाइफ बैलेन्स एवं बैंको के व्यवसाय बढ़ाने के लिए यह समझौता आईबीए द्वारा स्वीकार किया गया था लेकिन इसके बाबजूद भी सरकार द्वारा इसे लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों पर बढ़ते कार्य दबाव के चलते बैंकों में पांच दिवसीय कार्य जरूरी है। संयोजक इंद्र सिंह रावत ने बताया कि यदि सरकार द्वारा अभी भी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आज के धरना के साथ साथ आगे हड़ताल पर जाना निश्चित है। आज के धरना प्रदर्शन में सभी घटकों के इंद्र सिंह रावत (संयोजक) कॉमरेड हेमंत मल्होत्रा कॉमरेड, नैनसिंह राना अनिल जैन, चंद्रकांत जोशी, कॉमरेड हेमंत मल्होत्रा राजन पुंडीर, अनिल बिष्ट , भूपेंद्र रावत विनय शर्मा, गरिमा शर्मा आकांक्षा गौड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button