उत्तराखण्डराज्य
आजाद देश में आजाद लोगो की मातृभाषा..
विश्व हिन्दी दिवस….।
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….।
!______!
हिंदी..
आजाद देश में
आजाद लोगो की
मातृभाषा..
जिसमे गुलामी की बदबू को,
मिलावट कर
बड़े बड़पन से तराशा
वर्क इन हिंदी का
निर्देश लिखवाया।
और जो हिन्दी
बंधन है
सेतु है
सागर से हिमशिखरों तक,
छोटे से बड़े घरों तक
गंगा यमुना,झेलम ताप्ती तक,
कृष्णा काबेरी सतुलज तक,
फकीर से साहूकार की कलम तक,
उत्त्रर, पश्चिम
दक्षिण पूर्व तक ।
गागर है
जिसमे समाया सागर है !__राकेश__!




