उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड ने पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन में किया प्रतिभाग, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ): 
आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत चमोली के पीपलकोटी स्थित सेमलडाला हेलीपैड पहुंचे। जहाँ जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री रोड-शो के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति का अभिवादन किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर “मातृशक्ति सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों एवं उनकी गतिविधियों की जानकारी ली।


मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग एवं टिहरी गढ़वाल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री चमोली भरत चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्थवाल, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद हरक सिंह नेगी, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चन्द्रकला तिवारी, उपाध्यक्ष जनजाति आयोग प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष जलागम परिषद रमेश गड़िया, उपाध्यक्ष बीकेटीसी ऋषि प्रसाद सती, सलाहकार बीकेटीसी चारधाम यात्रा माधव प्रसाद सेमवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी आरती नवानी, जिला महामंत्री भाजपा चमोली अरुण मैठाणी, संरक्षक बंड विकास संगठन अतुल शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button