उत्तराखण्डराज्य

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के दिए निर्देश

टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से की वार्ता

Dehradun :  महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के टपकेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त करते हुए पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गई, मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन हेतु पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button