उत्तराखण्डराज्य

परिहवन मंत्री प्रदीप बत्रा से मिले सनातन महापरिषद भारत संस्था के पदाधिकारी

बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिये सरकार के तरफ बढ़ाया अपना हाथ
देहरादून । सनातन महापरिषद भारत के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से यातायात की बढ़ती समस्या को लेकर वार्ता की ! संस्था के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष योगी महेंन्द्रनाथ ने बताया की संस्था सरकार के साथ हाथ मिलाकर राज्य में बढ़ती हुई यातायात की समस्या को कंट्रोल करने के लिये कार्य करना चाहती है! इसके लिए उन्होंने अपना बनाया हुआ प्लान परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से साझा किया! इस प्लान के तहत उत्तराखंड के ही बेरोजगार युवक युवतियों को संस्था  द्वारा उन्हीं के ग्रह क्षेत्रों में रोजगार देकर भर्ती किया जायेगा,संस्था का यह प्लान पूरे उत्तराखंड में कार्य करेगा! जिससे भविष्य में चार धाम यात्रा तथा विशेष स्नान वाले पर्व पर उत्तराखंड में बढ़ने वाली वाहनों की समस्या से निपटा जा सकता हैँ! संस्था इस कार्य के लिये होने वाले खर्च का बजट भी कुछ शर्तो के साथ स्वयं वहन करने को तैयार हैं ! परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने संस्था के इस प्लान के लिए ख़ुशी जाहिर की और भविष्य के इस कार्य के लिये विचार करके अपना सकारात्मक व्यवहार जताते हुए अपने अधिकारियो से सलाह लेकर पुनः चर्चा की बात कहीं! इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एम पांडे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेन्द्र राठी, सदस्य सोनल त्यागी और बृज बहादुर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button