उत्तराखण्डराज्य

पुरानी यादों को ताज़ा कर लेते है

पुरानी यादों को ताज़ा कर लेते है
चल यार ह्म फिर से जी लेते
हाथों में चुस्की लिए
यादों के बंद पड़े झरोखों को
फिर से खोल लेते है
चल यार यादों को ताज़ा कर लेते है
वो मस्ती जो बहुत सस्ती थी उन दिनों
आज उसको जी लेते है
हस्ती बनाने में खो चुकी जो मस्ती
आज कोका कोला सी पी लेते है
यादों को ताज़ा कर लेते है
चल ढूंढते है खो चुकी हंसी को
मिलकर उन बचपन के पलों में
चल आज फिर दिल से मुस्कुराते है
स्वरचित
नवीन उनियाल

Related Articles

Back to top button