मनोरंजन

2 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची राम चरण की फिल्म

पहले वीकेंड होगा 400 करोड़ का आंकड़ा पार?
हैदराबाद: राम चरण, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी कमाई में पीक पर जाती दिख रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिन पूरे कर लिए हैं और इसने अपने शुरुआती दो दिनों में 200 करोड़ रुपये के करीब वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। मेकर्स ने फिल्म की दो दिनों की कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा जारी कर दिया है। पेद्दी गुरुवार और शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और आज शनिवार को अपने तीसरे दिन भी मोटी कमाई करने जा रही है। अपने पहले वीकेंड पेद्दी आराम से 400 करोड़ करोड़ रुपये के करीब नजर आ रही है। इससे पहले जानते हैं फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन कितना हो गया है।

Related Articles

Back to top button