उत्तराखण्डराज्य

बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे मुख्यमंत्री आवास घेराव

देहरादून । मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले, एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना आज बीसवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के महासचिव मयंक राणा और संगठन मंत्री अनुराग पंत ने बताया कि जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी को वार्ता के लिए अनुरोध किया जाएगा और उनसे अपनी समस्याओं से अवगत करवा कर बात रखने का प्रयास किया जाएगा कि सरकार द्वारा 26 वर्षों मे उनके लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई जिससे आज हजारों लोग डिग्री लेने के बाद भी बेरोजगार बैठे हैं, 26 वर्षों से सेवानियमावली ना बनाये जाने से ना तो पद विज्ञापित हो पाए ना ही डिग्री धारी लैब तकनीशियनों हेतु कभी कोई भी भर्ती निकल पाई , वर्षों से उपेक्षित लैब तकनीशियन अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, यदि मुख्यमंत्री जी भी संज्ञान नही लेते हैं तो जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, लैब तकनीशियनों की चार सूत्रीय माँगें – मानकानुसार पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर सेवानियमावली, आयु अहर्ता मे एकमुश्त छूट, सरकारी लैबों का निजीकरण बंद किया जाना को सरकार जबतक नही मान लेती तब तक आंदोलन एवं धरना निरंतर जारी रहेगा, आंदोलन धरना स्थल पर, अध्यक्षआशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, गणेश गोदियाल, योगेन्द्र रावत, अमित बलूनी, शरद पाल, शिलोनी वशिष्ठ, प्रियंका पुरोहित, लता कुमारी , पिंकी नौडियाल, प्रीति नेगी, बबली रैखोला, आरती रावत, अखिलेश भट्ट, रजत नौटियाल, मुस्सावीर अली, दीपक भट्ट, सर्वेश वसिष्ठ, विनय उनियाल, अरुण बर्थवाल, हिमांशु राणा, शिवपद मंडल, नवनीत थपलियाल, कुलदीप बिजलवान, प्रवीण पुरोहित, लोकेंद्र भट्ट, शरद पाल, निशांत, आदि कई डिग्रीधारी लैब तकनीशियन मौजूद रहे !

Related Articles

Back to top button