उत्तराखण्डराज्य

विद्यार्थियों के मधुर-मनमोहक सुरों और वाद्य संगीत के संगम से महक उठी विरासत साधना

अलग-अलग 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दी शानदार तथा भव्य प्रस्तुतियां
देहरादून: गढ़ी कैंट, निंबूवाला स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित किए जा रहे विरासत महोत्सव में आज गुरूवार को भिन्न-भिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी-अपनी गायन और वाद्य संगीत की आकर्षक एवं भव्य प्रस्तुतियां दीं। विरासत साधना में 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संगीत प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस गोल्डन अवसर पर विद्यार्थियों ने बांसुरी, सितार, वायलिन, तबला, पखावज और अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत की। साथ ही विद्यार्थियों ने गायन की प्रस्तुतियों से भी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। विभिन्न वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और सुरों के संगम ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।
इस आयोजन में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल सिटी कैंपस, ज्ञानंदा स्कूल फॉर गर्ल्स, माउंट फोर्ट एकेडमी, ग्ली म्यूजिक एकेडमी, द टोंसब्रिज स्कूल, गुरु स्मृति संगीत शिक्षा केंद्र, पीवाईडीएस लर्निंग एकेडमी, वेलहम बॉयज़ स्कूल, घुंघरू कथक संगीत महाविद्यालय, फ्लाईफोट पब्लिक स्कूल, सरगम कला केंद्र, होपटाउन गर्ल्स स्कूल, हेरिटेज नॉर्थ कैंपस, तरुण संगीत एवं नृत्य मंच, द एशियन स्कूल, सुरेंद्र संगीत विद्यालय समिति, सेंट कबीर अकादमी देहरादून, द ओबेरॉय स्कूल ऑफ इंटीग्रेटेड स्टडीज़ (ओएसआईएस) सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विरासत साधना का उद्देश्य विद्यार्थियों को संगीत और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। इस आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को संगीत के विभिन्न रूपों से परिचित होने और अपनी कला को निखारने का अवसर दिया। विरासत साधना में होनहार और ऊर्जावान विद्यार्थियों का उत्साह निरंतर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है

Related Articles

Back to top button