व्यापार

नथिंग ने पेश किया फोन (4बी)

New Delhi : लंदन की कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग ने आज फोन (4बी) से पर्दा उठा दिया। यह (बी) सीरीज का पहला स्मार्टफोन है और नथिंग के प्रोडक्ट इकोसिस्टम में एंट्री करने वालों के लिए एक नया विकल्प है। फोन (4ए) सीरीज़ की कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए फोन (4बी) में नथिंग का सिग्नेचर डिज़ाइन, दमदार रोज़मर्रा की परफॉर्मेंस, समझदार सॉफ्टवेयर और लंबे समय तक भरोसे का शानदार मेल मिलता है।
इसमें नथिंग का ग्लिफ इंटरफेस, अपनी कैटेगरी में सबसे दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर परफॉर्मेंस, नथिंग के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल ओआईएस मेन कैमरा, 120एचजेड सुपर एमोलेड  डिस्प्ले और नथिंग ओएस दिया गया है, जिसे एंड्रॉयड का सबसे अलग और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्सपीरियंस में गिना जाता है। इसके साथ एसेंशियल एआई टूल्स भी मिलते हैं।
फोन (4बी) में फोन (4ए) सीरीज के दो खास डिज़ाइन एलिमेंट्स को एक साथ जोड़ा गया है। इसमें फोन (4ए) के साथ पेश किया गया नया ग्लिफ बार और फोन (4ए प्रो का काफी सराहा गया यूनिबॉडी डिज़ाइन शामिल है। इसका नतीजा नथिंग के डिज़ाइन की अब तक की सबसे बेहतरीन झलक के तौर पर सामने आया है—बोल्ड, फौरन पहचान में आने वाला और पूरी तरह नथिंग की अपनी पहचान वाला। 20 से ज़्यादा इंटरनल डिज़ाइन इटरेशन में से चुने गए इस फाइनल डिजाइन में सादगी, आराम और मजबूती के बीच बेहतरीन संतुलन कायम किया गया है। साथ ही इसे अपनी अलग शख्सियत भी दी गई है।
फोन के हर हिस्से को इस तरह इंजीनियर किया गया है कि उसकी खूबसूरती और इस्तेमाल, दोनों बेहतर बनें। नथिंग की डिज़ाइन फिलॉसफी के मुताबिक फोन (4बी) में अलग-अलग मटेरियल, टेक्सचर और कलर टोन का ऐसा मेल किया गया है, जिससे डिवाइस को गहराई, अलग पहचान और बेहतरीन फिनिश मिलती है। इसका क्रिस्टल-क्लियर सॉफ्ट पॉलिमर कैमरा मॉड्यूल स्मूद 3डी कर्व्ड एजेज़ (3डी कर्वड एजेस) के साथ आता है, जो बिना किसी रुकावट के इको-पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी में घुल-मिल जाता है। इस पर मजबूत थ्री-लेयर कोटिंग की गई है, जिससे फोन हाथ में आरामदायक लगता है और उस पर उंगलियों के निशान भी कम पड़ते हैं। फोन (4बी) को 600 न्यूटन तक के बेंडिंग फोर्स को झेलने के लिए तैयार किया गया है और इसे धूल व पानी से सुरक्षा के लिए आईपी64 रेटिंग मिली है। यानी यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल में मजबूत भी है और अपनी खूबसूरती से कोई समझौता भी नहीं करता। यह काले, सफेद और नीले रंगों में उपलब्ध होगा। हर कलर वेरिएंट को नथिंग की सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट आर्किटेक्चर को उभारने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।

कीमत और उपलब्धता
फोन (4बी) काले, सफेद और नीले रंगों में दो वेरिएंट्स अर्थात 8जीबी प्लस 128जीबी और 8जीबी प्लस 256जीबी में उपलब्ध होगा।
7.5 फीसदी इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद फोन (4बी) के 8जीबी प्लस 128जीबी वेरिएंट की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये और 8जीबी प्लस 256जीबी वेरिएंट की प्रभावी कीमत 33,699 रुपये होगी। वहीं इन दोनों वेरिएंट्स का अधिकतम खुदरा मूल्य क्रमशः 34,999 रुपये और 38,999 रुपये रखा गया है।
फोन (4बी) की बिक्री 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। यह फ्लिपकार्ट के अलावा प्रमुख रिटेल पार्टनर्स जैसे कि क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स पर भी उपलब्ध होगा।
फोन (4बी) आरसीबी एडिशन आज भारत में सिर्फ बेंगलुरु स्थित नथिंग के फ्लैगशिप स्टोर पर आयोजित लिमिटेड ड्रॉप इवेंट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की पूरी जानकारी नथिंग की वेबसाइट नथिंग.टेक पर उपलब्ध है। नथिंग से जुड़ी सभी नई जानकारियों के लिए इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर नथिंग को फॉलो किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button