देहरादून आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने छात्रहित में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Dehradun, 25 july 2026| जैसा कि आप जानते हैं आज समाज पार्टी भीम आर्मी चीफ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि हमारी पार्टी और संगठन पूरे देश में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति जी को छात्रों की बर्बरता और शिक्षा मंत्री के इस्तीफा को लेकर ज्ञापन देंगे।
आज देहरादून में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और धर्मपुर विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी योगेंद्र चौहान के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून में एकत्रित होकर, नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी प्रतिनिधि एडीएम देहरादून को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के साथ भीम आर्मी के उमेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष कपिल कुमार भी साथियों सहित शामिल रहे, पूरे रास्ते शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो छात्रों को न्याय दो मोदी नहीं यह कर है देश का जनरल डायर है जैसे नारे लगाते हुए जिलाअधिकारी कार्यालय पहुंचे लोग।
आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और देशभर के छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है हमारे रहते छात्रों पर कोई अन्य नहीं होने देंगे।
धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र चौहान ने कहा कि हमने दिल्ली जंतर मंतर पर भी कई दिन छात्रों के साथ रहकर प्रदर्शन किया और लाठियां भी खाई पानी की बौछारें भी झेलीं और हमारे नेता अपनी टीम के साथ 20 जुलाई को पूरे दिन जंतर मंतर पर डटे रहे।
भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा भीम आर्मी देश के हर छात्र के साथ खड़ी है और मोदी सरकार को भी छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए वरना भीम आर्मी छात्र मिलकर उनको उखाड़ फेंकेंगे।
भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा भीम आर्मी महिलाओं से लेकर छात्रों से लेकर बुजुर्गों से लेकर किसानों से लेकर देशभर के दबे कुचलों की आवाज बंटी हुई आई है बनती रहेगी
आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार ने कहा हम पार्टी और संगठन को बढ़ाने के लिए छात्र हित देश हित संविधान हित में काम करते थे और करते रहेंगे
महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा आजाद समाज पार्टी और हमारे नेता चंद्रशेखर आजाद जी सहित हम सब मिलकर छात्रों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध लड़ रहे हैं और जब तक इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे लड़ते रहेंगे
जिला मीडिया प्रभारी सुशील सैनी ने कहा कि छात्रों की ताकत और सोशल मीडिया की ताकत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहचान और लाखों करोड़ों के सेटअप को छोड़कर इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर एवरिल बनाने लगे हैं जबकि उनकी जिम्मेदारी थी की सबसे पहले शिक्षा मंत्री को हटाए और छात्रों को आश्वासन दे आगे पेपर लीक नहीं होगा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य जावेद खान जी प्रदेश महिला संयोजक काजल सहगल जिला प्रभारी टिंकू सहगल महानगर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह भीम आर्मी महानगर अध्यक्ष आजम खान महासचिव जुनैद अधिकारी सनी थापा अपूर्व देवी बिट्टू कुमार आकिव ,जय किशन आशीष कुमार सुशांत सिंह मामराज राणा जी विनीत नेगी राहुल कुमार धीरज कुमार राहुल चंद्र अनिल कुमार राजा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




