उत्तराखण्डराज्य
नगर पालिका वार्डो में किये जायेंगे निर्माण कार्य : शीतल कटियार

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नगर पालिका निर्माण समिति की बैठक समिति अध्यक्ष शीतल कटियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। । जिसमें सभी 15 वार्डों में पूर्व में स्वीकृत 5-5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा गई। साथ ही जिन वार्डों में अभी निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, उन पर भी चर्चा की गई।
निर्माण समिति अध्यक्ष शीतल कटियार ने कहा जिन वार्डो में अभी निर्माण कार्य शुरू नही हुये हैं वहाँ शीघ्र निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर निर्माण समिति के सदस्य व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।



