सावन माह में पाषण देवी मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व सुन्दरकाण्ड का आयोजन

ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भी सावन के पवित्र माह में जहां मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है। वही ठंडी सड़क में पत्थरों में उकरी मूर्ति माँ पाषण देवी मंदिर में भी रुद्राभिषेक, हवन, यज्ञ, सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

जिसमें बढ़ चढ़ कर माँ के भक्तों ने हिस्सा लिया वही छोटे छोटे बच्चों द्वारा भी सुंदरकांड का गायन किया गया। उसके पश्च्यात मंदिर के प्रमुख पुजारी जगदीश भट्ट के साथ साथ आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधि विधान से पूजा करवाई। यहाँ बता दें पाषण देवी मंदिर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चन्द्र खंडूरी परिवार का बहुत लगाव रहा है। जब भी उनके परिवार के सदस्य नैनीताल आये तो मां पाषण देवी मैया के दर्शन करने जरूर मंदिर में आते हैं पूजा अर्चना करने के लिए। वैसे तो सालभर कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं मंदिर में ।



