उत्तराखण्डराज्य

15 सितंबर से चार दिवसीय मायका प्रवास पर आयेगी मां कालिका देवी, पनाई सेरा माण्डा मंडप में हुई बैठक

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नगरपालिका क्षेत्र गौचर की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ससुराल भट्टनगर स्थित मंदिर से पनाई सेरा स्थित मायका मंदिर प्रवास पर बुलाये जाने को लेकर आयोजित बैठक में मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं बाबत प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्णय लिया है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका की पनाई सेरा स्थित मायका मंदिर पनाई सेरा में 15 सितंबर से चार दिवसीय मायका प्रवास पर चर्चा करते हुऐ निर्णय लिया गया है कि मां कालिंका के प्रवास से संवंधित आवश्यक व्यवस्थाऐं – साज सज्जा, साउंड व्यवस्था, मंदिर के भीतर रंग रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूर्व कर लिया जाय। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा इस पारित प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई। तथा कहा गया है कि प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाया जायेगा और आगामी बैठक में सभी संवंधित कार्यों की प्रगति समीक्षा की जायेगी।
कालिंका मंदिर समिति मांडा मण्डप पनाई सेरा (गौचर) में संपन्न हुई इस बैठक में समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह कनवासी के अलावा समिति सदस्य उमराव सिंह नेगी, भीम सिंह गुसाईं, चंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह बिष्ट, विजय सिंह, अनुसूया सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, आशीष शैली, अनुसूया प्रसाद जोशी, महताब सिंह, मदन सिंह, महेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, सूरज सिंह, देवेन्द्र नेगी, पुजारी सुरेन्द्र नेगी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button