उत्तराखण्डराज्य

ज्योतिर्मठ ब्लाक में ड्याली सेरा को ट्रैक आफ द ईयर – 2026 घोषित किया गया

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) ब्लाक में स्थित ड्याली सेरा को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा ट्रैक ऑफ़ द ईयर – 2026 घोषित करने से अब इस क्षेत्र के बहुरने के आसार बढ़ गये हैं।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा एडवेंचर एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसायटी समेत होटल एसोसिएशन औली (जोतिर्मठ) को जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी चमोली अरविंद गौड़ ने बताया कि इस अनछुऐ ट्रक रूट को प्रमोट करने हेतु क्षेत्र के पर्यटन कारोबारियों की मांग पर ड्यारी सेरा ट्रैक को यह सौगात मिली है। उत्तराखंड और बाहर के ट्रैकर इस अभियान का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक रूट पर 1 सितंबर से 30 मार्च 2027 तक ट्रैक ऑफ़ द ईयर – 2026 के नाम से विशेष ट्रैकिंग अभियान चलाऐ जायेंगे। ट्रैकिंग अभियान का संचालन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधीन स्थानीय पंजीकृत टूर आपरेटर एजेंसी / फर्म द्वारा किया जायेगा। प्रथम 300 ट्रेकरों के लिए प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर रुपये 2000 की सब्सिडी भी पर्यटन विकास परिषद द्वारा संवंधित टूर आपरेटर / एजेंसी को दी जायेगी।
एडवेंचर एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसायटी से जुड़े कारोबारी विवेक पंवार ने खुशी जताते हुऐ कहा कि पहले भी इसी ब्लाक की चिनाप वैली को ट्रेक आफ द ईयर घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि ड्याली सेरा ट्रक रूट पर कैम्प साईट, रूट मेंटेनेंस, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इससे कुंवारी पास ट्रैक पर पर्वतारोहियो बढ़ता मानवीय दबाव भी कम होगा और ट्रैकर्स इस नये ट्रैक रूट की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button