उत्तराखण्डराज्य
कृष्णा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

Dehradun : शिक्षक दिवस के अवसर पर कृष्णा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा ब्लेसिंग बेल, बल्लूपुर रोड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर Mr. K.T.I. आर्यन ठाकुर एवं Miss K.T.I. प्रिया सरकार को चुना गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन निदेशक नवीन उनियाल के मार्गदर्शन तथा सुनीता मैम और तान्या मैम के सहयोग से संपन्न हुआ। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर शिक्षक दिवस को यादगार एवं आनंदमय बनाया। कृष्णा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।



