उत्तराखण्डराज्य

दून में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी में मिले दो इंजीनियरों के शव

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक कंपनी के जेनरेटर रूम में दो इंजीनियर अचेत अवस्था में मिले। बुधवार सुबह गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया जेनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेल नगर पुलिस को बुधवार, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जेनरेटर रूम में दो लोग अचेत पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दोनों लोग कंपनी में इंजीनियर थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम करते थे। 29 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे तकनीकी समस्या आने के बाद दोनों उसका निरीक्षण करने जेनरेटर रूम में गए थे। बताया गया कि बिजली नहीं होने के कारण दोनों ने जेनरेटर चलाया और उसी कमरे में सो गए।
कोतवाली प्रभारी ने ये बताया कि सुबह गार्ड के पहुंचने पर दोनों अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी नरेश राठौर ने बताया है कि-

दोनों लोगों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह निवासी हरिद्वार और 26 वर्षीय लवकुश पुत्र रामसागर निवासी जिला फैजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद जानकारी मिली कि दोनों सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर थे और दोनों इंटरनेट मेंटेन का काम करते थे।
-नरेश राठौर, कोतवाली प्रभारी, पटेल नगर, देहरादून–

जेनरेटर की गैस को माना जा रहा है मौत का कारण: पुलिस द्वारा दोनों शवों के पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया दिया गया। इसके बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में दोनों इंजीनियरों की मौत जेनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने से मानी जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। पुलिस द्बारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

परिजनों को सौंपे गए दोनों के शव: कोतवाली प्रभारी ने बताया कि- गार्ड ने जैसे ही दो लोगों के बेहोश होने की सूचना दी, तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है।
-नरेश राठौर, कोतवाली प्रभारी, पटेल नगर, देहरादून

Related Articles

Back to top button