उत्तराखण्डराज्य

स्कूल कॉलेजों में चलेगा विशेष मतदाता जागरूकता अभियान

निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से प्रदेश भर में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
प्रदेशभर में विभिन्न स्तर पर 22 नवम्बर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

देहरादून। युवाओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में पूरे प्रदेश में ईएलसी के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिलाधिकारियों को इस बावद विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन प्रतियोगिताओं के लिए थीम भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत निबंध हेतु शुद्ध मतदाता सूची का महत्व अथवा मतदान का महत्व विषय निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता अंग्रेजी, हिंदी या संस्कृत में अयोजित की जाएगी। शब्द सीमा विद्यालय के लिए 500 से 800 तथा महाविद्यालय के लिए 800 से 1200 शब्द रखी गई है। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना प्रक्रिया पर प्रश्न पूछे जाएँगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेशभर में 17 से 18 नवम्बर तक प्रत्येक संस्थानों द्वारा विधानसभा स्तर पर, 19 से 20 नवम्बर तक जनपद स्तर प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाएगा। 22 नवम्बर तक जनपदवार परिणाम की घोषणा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में विद्यालय या महाविद्यालय में ईएलसी समन्वयक प्रतियोगिता कराएंगे और प्रत्येक प्रतियोगिता में टॉप 2 छात्र-छात्राएं चुने जाएंगे। दूसरे चरण में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर हर क्षेत्र से टॉप 10 छात्र-छात्राएं चुने जाएंगे। तीसरे चरण में जिला स्तर पर फाइनल होगा, जिसमें हर जिले से शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएँगे। नोडल स्वीप प्रकाश चंद्र दुम्का ने सभी स्कूल कॉलेजों से अपील है कि वे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button