उत्तराखण्डराज्य
कैंट विधायक सविता कपूर ने सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

देहरादून । कैंट विधायक सविता कपूर जी वार्ड 41 इंदिरा पुरम के चमन विहार फेस 2 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से बनने जा रही सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि चमन विहार क्षेत्र में लगभग 55 लाख की लगत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ । चमन विहार क्षेत्र में सीवर लाइन की सुविधा नहीं जिसके लिए प्रयास किये गये और 6.5 करोड़ की लगत से सीवर कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर कैंट विधायक ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से ही काली मंदिर, साईं मंदिर इंदिरा पुरम और अन्य वार्डों में भी काम चल रहा है। इस अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, सोसायटी के अध्यक्ष गौतम क्षेत्री आदि लोग मौजूद रहे ।


