उत्तराखण्डराज्य

बैंकों में पांच कार्य दिवस सप्ताह के लिए संघर्ष करेगी यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन

देहरादून। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियन की एक सभा उत्तरांचल बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रदेश कार्यालय नेशविला रोड देहरादून के कार्यालय में संयोजक कॉमरेड इन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई सभा में बैंक कर्मचारीयों एवं अधिकारियों की ज्वलंत मांग बैंकों में सप्ताह में पांच कार्य दिवसीय के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। तथा प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर आगामी संघर्ष करने पर विचार विमर्श किया गया।
यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियन के संयोजक इंद्र सिंह रावत ने बताया कि 23 दिसंबर को राज्य की राजधानी एवं 30 दिसंबर को सभी शहरों एवं जिला मुख्यालयों में भारी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। 5 जनवरी को राज्य की राजधानी में धरना दिया जाएगा और उसमें जनवरी के तीसरे सप्ताह में होने वाले हड़ताल के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा उसके बाद सभी घटकों के उपस्थित साथियों ने संघर्ष के लिए अपनी-अपनी सहमति प्रदान की और कहा कि हम सभी एकजुटता से लड़ाई लड़कर इस संघर्ष को सफल बनायेंगे। सभा में कॉमरेड सी के जोशी, आईंबोक के राज्य महासचिव हेमंत मल्होत्रा, राजन पुंडीर, विनय शर्मा, राजेश जोशी, भूपेंद्र रावत, अनिल बिष्ट, एन एस नेगी, आकांक्षा गौड़, अभिषेक गुप्ता, मुरली कुमार एवं एलआईसी से एन सी शर्मा सहित 50 सदस्यों ने सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए हमारे केन्द्रीय नेतृत्व यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियन के सभी प्रोग्राम को सफल बनाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button