देश

एलएसी पर पैट्रोलिंग समझौते को लेकर बोले जयशंकर कहा, मोर्चे पर डटी रही सेना, कूटनीति आई काम

पुणे : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पैट्रोलिंग को लेकर चीन के साथ हुए सफल समझौते का श्रेय सेना को दिया और कहा कि सेना ने बहुत ही अकल्पनीय परिस्थितियों में काम किया और कुशल कूटनीति दिखाई। पुणे में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि संबंधों को सामान्य बनाने में अभी भी कुछ समय लगेगा, स्वाभाविक रूप से विश्वास और साथ मिलकर काम करने की इच्छा को फिर से बनाने में समय लगेगा। चीन पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कजान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की, तो यह निर्णय लिया गया कि दोनों देशों के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिलेंगे और देखेंगे कि आगे कैसे बढऩा है।

Related Articles

Back to top button