देशविदेश

अलास्का में लापता विमान मिला

सभी 10 लोगों की मौत, उड़ान के 39 मिनट बाद लापता हो गया था
वॉशिंगटन। अमरीका के अलास्का में गुरुवार को 10 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर्ड प्लेन अचानक लापता हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। बेरिंग एयर के इस विमान ने अलास्का के उनालाक्लीट शहर से नोम शहर के लिए उड़ान भरी थी। शुक्रवार को प्लेन का मलबा नोम एयरपोर्ट से लगभग 54 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में मिला।
नोम वालंटियर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि प्लेन में नौ यात्री और एक पायलट था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के डेटा के मुताबिक, उनालाक्लीट से उड़ान भरने के 39 मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया था। उनालकनीट से नोम की दूरी 235 किमी है। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि लापता विमान में सवार सभी यात्रियों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है।ं

Related Articles

Back to top button