व्यापार
Trending

Mahindra ने 8.94 लाख की शुरुआती कीमत पर XUV 3XO ‘REVX’ सीरीज़ लॉन्च की

सुविधाओं से भरपूर, स्टाइलिश और बेहतरीन परफॉर्मेंस

New Delhi : भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित XUV 3XO REVX सीरीज़ को लॉन्च किया, जिसकी शुरुआती कीमत ₹8.94 लाख रखी गई है।
XUV 3XO ने हाल ही में एक साल से कम समय में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है, जिससे यह महिंद्रा की अब तक की सबसे तेज़ बिकने वाली SUV बन गई है। अब REVX सीरीज़ के ज़रिए इस पोर्टफोलियो को और मजबूत किया गया है, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
यह नई सीरीज़ उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है जो अपनी गाड़ियों में अपनी व्यक्तिगत पहचान और स्टाइल को दर्शाना चाहते हैं। REVX सीरीज़ इसी सोच को सेलिब्रेट करती है – क्योंकि जो अलग सोचते हैं, उनके लिए “अलग होना ही स्टाइल है।”
REVX सीरीज़ की प्रमुख विशेषताएँ:
• REVX M (एक्स-शोरूम कीमत: ₹8.94 लाख) – इस वेरिएंट में 1.2 लीटर का mStallion TCMPFi इंजन है, जो 82 किलोवॉट की पावर और 200 एनएम टॉर्क देता है। बाहरी डिज़ाइन में बोल्ड लुक देखने को मिलता है – बॉडी-कलर्ड ग्रिल, फुल-विथ एलईडी DRLs, R16 ब्लैक व्हील कवर्स और स्पोर्टी डुअल-टोन रूफ इसकी खासियत हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें प्रीमियम ब्लैक लेदरेट सीट्स, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मौजूद है, जो ड्राइविंग को एक शानदार अनुभव बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 35 स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 एयरबैग्स, ESC के साथ हिल होल्ड कंट्रोल (HHC), और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
• REVX M(O) (एक्स-शोरूम कीमत: ₹9.44 लाख) – इस वेरिएंट में REVX M की सभी खूबियों के साथ एक अतिरिक्त सुविधा दी गई है – सिंगल-पेन सनरूफ, जो केबिन के अनुभव और डिज़ाइन अपील को और अधिक प्रीमियम बनाता है।
• REVX A (एक्स-शोरूम कीमत ₹11.79 लाख से शुरू) – इस वेरिएंट में अत्याधुनिक 1.2L mStallion TGDi इंजन दिया गया है, जो सेगमेंट में सबसे ज़्यादा 96 किलोवॉट की पावर और 230 एनएम का टॉर्क देता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है। यह वेरिएंट इन-कैबिन अनुभव को और भी प्रीमियम बनाता है—पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट सीट्स, डुअल-टोन इंटीरियर्स, और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसी सुविधाओं के साथ। बाहरी लुक में भी खास REVX स्टाइल दिखता है—बॉडी-कलर फ्रंट ग्रिल, डिस्टिंक्टिव बैजिंग, R16 पेंटेड ब्लैक अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन रूफ। REVX A में दो एचडी डिस्प्ले दिए गए हैं—एक 26.03 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा उतने ही साइज का फुल डिजिटल क्लस्टर। इसके अलावा इसमें Adrenox Connect भी है, जिसमें बिल्ट-इन Alexa, ऑनलाइन नेविगेशन, और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं—जो आज के आधुनिक ड्राइवर को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा प्रदान करते हैं।

REVX सीरीज़ के सभी तीन वेरिएंट पाँच आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं—गैलेक्सी ग्रे, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक।

Related Articles

Back to top button