उत्तराखण्डराज्य

राज विद्या केंद्र दिल्ली ने 520 पैकेट राहत सामग्री आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी को सौंपी

देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में स्थित धराली नामक कस्बे में 5 अगस्त , 2025 को बादल फटने के पश्चात जो बाढ़ आई है उससे जान – माल की बड़ी क्षति हुई है । राज विद्या केंद्र दिल्ली ने अपनी संवेदनशीलता तथा मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आपदाग्रस्त लोगों के सहायतार्थ 520 पैकेट राहत सामग्री वितरण के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी को सौंपी , जिसे वितरण के लिए तत्काल हेलीकॉप्टर से धराली के लिए भेज दिया गया। इस संपूर्ण ऑपरेशन में स्थानीय टीम का सहयोग प्रशंसनीय रहा ।

Related Articles

Back to top button