उत्तराखण्डराज्यलाइफ स्टाइलशिक्षा
इंटरनेशनल योग दिवस पर डीजेजेएस देहरादून ने आयोजित किया ‘विलक्षण योग और ध्यान–साधना शिविर’

देहरादून। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस), 70 इंदिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, देहरादून शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 बड़े उत्साह, उमंग और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

डीजेजेएस ने देशभर में अपनी 350 से अधिक शाखाओं के माध्यम से ‘विलक्षण योग और ध्यान–साधना शिविर’ का आयोजन किया। देहरादून शाखा द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय शिविर योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देहरादून शाखा द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय योग शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ ओम् उच्चारण एवं वार्म-अप अभ्यास से हुआ, जिसके पश्चात प्रशिक्षित योग शिक्षकों और ब्रह्मज्ञानी स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘योग संकल्प’ रहा, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा इसके लाभों को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिनमें विद्यार्थी, पेशेवर एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संकल्प लिया। स्थानीय मीडिया ने भी कार्यक्रम को व्यापक कवरेज प्रदान करते हुए डीजेजेएस देहरादून के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। डीजेजेएस देहरादून ने भारत सरकार की ‘योग संगम’ पहल में भी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा अपनी योग दिवस संबंधी गतिविधियों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकृत कर राष्ट्रीय योग अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का यह आयोजन डीजेजेएस देहरादून के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुआ। इसने समाज के विभिन्न वर्गों में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करते हुए योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी। डीजेजेएस ने एक बार फिर स्वयं को स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए समर्पित एक सशक्त एवं प्रेरणादायी संस्था के रूप में स्थापित किया।

