उत्तराखण्डराज्य

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक राहुल देव ने की प्रभारियों की नियुक्ति

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार एवं प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी की सहमति के उपरांत भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड ने राज्य के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा की है।
राहुल देव ढंड ने बताया कि चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी का प्रभार उनके पास रहेगा। जबकि सह संयोजक ईश्वर चंद गुप्ता को पिथौरागढ, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, रानीखेत और नैनीताल का प्रभारी बनाया गया है। सह संयोजक नवल भट्ट को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून ग्रामीण, देहरादून महानगर और कोटद्वार का प्रभार दिया गया है।
सह संयोजक अमरदीप मिश्रा को
टिहरी, रुड़की, ऋषिकेश काशीपुर और हरिद्वार का प्रभार सौंपा गया है।
राहुल देव ने कहा कि सभी सह संयोजकों से अपेक्षा की जाती है कि अपने अपने प्रभार वाले जिलों में संपर्क और दौरे सुनिश्चित करें। ताकि आगामी वर्ष में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में संगठन को और मजबूत बनाकर भाजपा की पुनः सरकार बनाई जा सके।

Related Articles

Back to top button