उत्तराखण्डराज्य

डायट चमोली में सुप्रसिद्ध गढ़वाली कवि मुरली दीवान सम्मानित

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली, गौचर में सुप्रसिद्ध गढ़वाली व्यंग्यकार एवं हास्य कवि श्री मुरली दीवान को विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान में उन्होंने अपनी प्रसिद्ध रचनाएँ सुनाकर उपस्थित लोगों को गढ़वाली साहित्य और लोक संस्कृति से परिचित कराया।
संस्थान द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने तथा उनके अनुभवों को शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह एवं व्याख्यानमाला आयोजित की जा रही है। इस क्रम में मुरली दीवान संस्थान द्वारा सम्मानित किए जाने वाले तीसरे विशिष्टव्यक्तित्व हैं। इससे पूर्व पद्मश्री कल्याण सिंह रावत एवं लोक गायककिशन महिपाल को सम्मानित किया जा चुका है। अभिमुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं डायट चमोली के प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत ने मुरली दीवान को स्मृति चिह्न भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने गढ़वाली भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में मुरली दीवान के योगदान को अतुलनीय बताते हुए उनकी साहित्यिक साधना की सराहना की।
इस अवसर पर श्री आकाश सारस्वत ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और साहित्य को संरक्षित एवं संवर्धित करने में मुरली दीवान जैसे साहित्यकारों का योगदान महत्वपूर्ण है। उनकी रचनाएँ लोकजीवन की संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी भाषा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में डायट के संकाय सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, देवदत्त शर्मा, वीरेंद्र सिंह कठैत, वचन जितेला, गोपाल प्रसाद, श्रीमती सुमन भट्ट, वीरेंद्र मोहन तिवारी एवं प्रकाश चंद्र गैड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमलेश कुमार मिश्र ने किया।

Related Articles

Back to top button