उत्तराखण्डराज्य

₹8.67 करोड़ की लागत से बनेगा नलगांव–भटियाणा मोटरमार्ग, भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के विकासखंड नारायणबगड़ के अंतर्गत नलगांव–भटियाणा मोटर मार्ग के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। ₹8 करोड़ 67 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मोटर मार्ग का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
इस मोटर मार्ग के निर्माण से कड़ाकोट पट्टी के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को ब्लॉक मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे।मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होने की संभावना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन में लगने वाला समय और कठिनाइयां कम होंगी।
इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों को भी विकास का लाभ मिल सके। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने की दिशा में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मोटर मार्ग का निर्माण कड़ाकोट पट्टी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Back to top button