तेज रफ्तार हाइवा ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन महिलाओं समेत चार की मौत, 3 घायल

बिहार: रविवार को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां अथमलगोला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो में सवार सात लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार ये सभी लोग बारत से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाल और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बिहार के बाढ़ थान क्षेत्र के सिकंदरा गांव से बारात बख्तियारपुर के बेलथान गांव गई थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद बारात वापस गांव लौट रही थी। इसी दौरान अथमलगोला थाना क्षेत्र में सवनीमा पेट्रोल पंप के पास हाइवा ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं घायलों का इलाज जारी है।




