महेंद्र नेगी बने जिला पंचायत संगठन चमोली के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं मटई वार्ड से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र नेगी को जिला पंचायत संगठन, जनपद चमोली का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर जिला पंचायत सदस्यों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत विष्ट सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता और आपसी विश्वास के साथ महेंद्र नेगी को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने महेंद्र नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता, आपसी विश्वास और सर्वसम्मति से महेंद्र नेगी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने विश्वास जताया कि महेंद्र नेगी अपने युवा जोश, कुशल नेतृत्व, सरल स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता से जिला पंचायत संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही जनपद चमोली के सभी जिला पंचायत सदस्यों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति देंगे।


